फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार : मंदिरों को बचाने के लिए रात को भी नजर रखे हैं गांव के युवा, प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने के लिए दिया था समय 

Sat, 05 Sep 2020 11:25 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार

सार

  • बादशाहपुर और रानीमाजरा रविदास मंदिर पर नजर रखे हैं गांव के युवा 
  • प्रशासन ने इन अतिक्रमण हटाने के लिए दिया हुआ पांच दिन का समय 
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बादशाहपुर और रानीमाजरा में रविदास मंदिर में बचाने के लिए गांवों के युवा दिनरात पहरा दे रहे हैं। युवाओं को आशंका है कि प्रशासन रात के समय मंदिरों को तोड़ सकता है। इसलिए युवाओं की टोली रात को भी मंदिर में जमी रहती है। 
विज्ञापन


कोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने बादशाहपुर और रानीमाजरा के रविदास मंदिर समितियों को नोटिस जारी करके अतिक्रमण हटाने को कहा था। प्रशासन का कहना है कि यह मंदिर सरकारी जमीन पर बने हुए हैं। 31 अगस्त को जिला प्रशासन की टीम मंदिरों को ध्वस्त करने के लिए पहुंची थी।

ग्रामीणों के भारी विरोध और भाजपा विधायकों के बीच में आने के बाद प्रशासन को अपनी कार्रवाई रोकनी पड़ी थी। प्रशासन तक मंदिर समितियों को पांच दिन का वक्त दिया और खुद अतिक्रमण नहीं हटाने पर ध्वस्तीकरण की चेतावनी दी हुई है। 
विज्ञापन



विभिन्न पार्टियों व संगठनों  जुड़े लोग प्रतिदिन बादशाहपुर और रानीमाजरा में मंदिर में पहुंच कर मंदिर तोड़ने के प्रयास का विरोध कर चुके हैं। बसपा महासचिव पंकज सैनी, जिला अध्यक्ष रामकुमार राणा, इरशाद अली, यूनुस अंसारी के नेतृत्व में बादशाहपुर व रानीमाजरा मंदिर समिति से जुड़े लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार से एसडीएम गोपाल सिंह चौहान से मिला। लोगों ने और समय दिए जाने की मांग की। एसडीएम ने अफसरों से बात किए बिना कोई आश्वासन देने से मना कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें