फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: सीरियल में रोल दिलाने के नाम पर नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश, ऑडिशन के लिए रामनगर से लाया था आरोपी

Wed, 17 Feb 2021 06:24 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : social media
विज्ञापन

टीवी सीरियल में एक फिल्म अभिनेत्री की छोटी बहन का रोल दिलाने के लिए होने वाले ऑडिशन के नाम पर एक आरोपी ने कक्षा 11 की नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। पीड़िता की सूचना पर हरिद्वार नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी को होटल से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया। कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। 

विज्ञापन


नगर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर किच्छा रोड निवासी विनोद आर्य ने कुछ दिनों पहले एक विज्ञापन दिया था। विज्ञापन में कहा गया था कि महिला हिंसा सीरियल में काम करने के लिए युवती की आवश्यकता है। विज्ञापन में आरोपी ने अपना मोबाइल नंबर भी दिया था। विज्ञापन देखने के बाद रामनगर की नाबालिग कक्षा 11 की छात्रा ने उसे फोन किया। फोन पर बात होने के बाद आरोपी ने कहा कि वह एक सीरियल बना रहा है।

इस सीरियल में एक जानीमानी अभिनेत्री मुख्य नायिका हैं और वह उसकी छोटी बहन का रोल दिला सकता है। बातचीत होने के बाद आरोपी ने छात्रा को कहा कि ऑडिशन हरिद्वार में होगा और उसके लिए वहां चलना होगा। मंगलवार को आरोपी छात्रा को लेकर हरिद्वार के शिवमूर्ति चौक के पास एक होटल में पहुंचा और यहां पर उससे अश्लील हरकतें करने लगा। छात्रा को आरोपी की नियत पर शक हुआ तो उसने अपने पिता को फोन से इसकी जानकारी दी। छात्रा के पिता ने शहर कोतवाल अमरजीत सिंह को फोन करके घटना के बारे में बताया।
विज्ञापन


कोतवाल अमरजीत सिंह अपनी टीम के साथ होटल में पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया। जबकि छात्रा को अपनी सुपुर्दगी में ले लिया। इसके बाद छात्रा से पूछताछ की तो उसने बताया कि आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत कई अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी कई न्यूज चैनलों में काम करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें