फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हरिद्वार को मिले वेटिकन सिटी का दर्जा, बने पवित्र शहर'

Fri, 20 Nov 2015 12:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरी ने मांग की है कि केंद्र सरकार हरिद्वार को वेटिकन सिटी के समान पवित्र नगर घोषित करें। हरिद्वार को स्मार्ट सिटी से ऊपर का दर्जा हर हाल में चाहिए। उधर, हरिद्वार के कई नेताओं ने स्मार्ट सिटी के लिए हरिद्वार का नाम शामिल न करने पर रोष जताया है।
विज्ञापन


परिषद के महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरी ने कहा कि अर्द्धकुंभ मेला शुरू होने से पहले हरिद्वार नगरी वेटिकन की भांति पूर्ण पवित्र नगर बन जानी चाहिए। विगत हरिद्वार कुंभ के दौरान अखाड़ा परिषद की बैठक में यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित कर प्रदेश और केंद्र सरकार को भेजा जा चुका है।

अब जब केंद्र देश में सौ से अधिक स्मार्ट सिटी बना रही हैं तो हरिद्वार को पवित्र नगर का दर्जा अवश्य मिलना चाहिए। अखाड़ा परिषद अपनी अगली बैठक में इस मुद्दे को फिर से उठाएगी।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

भाजपा सांसद निशंक को लिया निशाने पर

उधर, प्रदेश सरकार की ओर से स्मार्ट सिटी के लिए उत्तराखंड से चयनित छह नगरों में हरिद्वार को शामिल न करने पर रोष छा गया है। पूर्व विधायक वीरेंद्र सिंह ने प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुआ कहा कि सरकार सर्वाधिक राजस्व हरिद्वार से ही वसूलती है, इसके बावजूद हरिद्वार की उपेक्षा की गई।

पूर्व विधायक सांसद रमेश पोखरियाल निशंक पर भी बरसे। कहा कि उन्हें हरिद्वार सांसद के रूप में अपने दायित्व का निर्वहन करना चाहिए। विधायक मदन कौशिक ने कहा कि हरिद्वार के महत्व को प्रदेश सरकार जानती तक नहीं है। अब वह स्वयं केंद्रीय नेताओं से इस संबंध में बात कर हरिद्वार का पक्ष रखेंगे।

रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि जो सरकार कुंभ के कार्य हरिद्वार के बड़े भू-भाग ज्वालापुर में नहीं करा पाती उससे स्मार्ट सिटी के रूप में नाम भेजने की उम्मीद भी नहीं की जा सकती। आदेश चौहान ने कहा उन्होंने अपने अपने पक्ष से प्रदेश भाजपा नेताओं को अवगत करा दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें