फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: हाइड्रा मशीन की चपेट में आने से फैक्टरी में महिला कर्मी की मौत, दूसरी कर्मचारी गंभीर घायल

Thu, 20 Feb 2025 08:27 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

राज कौर रानी सी एंड एस कंपनी में ड्यूटी कर पैदल लौट रही थी। प्योर एंड क्योर चौक पर पहुंचते ही अचानक पीछे से आ रही हाइड्रा मशीन ने दोनों को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
हादसे में महिला की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिडकुल थाना क्षेत्र में हाइड्रा मशीन की चपेट में आने से फैक्टरी में एक महिला कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया गया है। मशीन को मौके पर ही छोड़कर चालक फरार हो गया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, घटना बृहस्पतिवार की दोपहर करीब तीन बजे की है। राज कौर रानी (26) पुत्री मन्नू निवासी मटोरा मान भाटियाना खुशहालपुर बिजनौर यूपी हाल पता रावली महदूद सी एंड एस कंपनी में ड्यूटी कर पैदल लौट रही थी। साथ में अनिता पुत्री सुभाष निवासी बिशनपुर जिला लखीमपुर खीरी यूपी हाल पता रावली महदूद भी आ रही थी। प्योर एंड क्योर चौक पर पहुंचते ही अचानक पीछे से आ रही हाइड्रा मशीन ने दोनों को चपेट में ले लिया।

Uttarakhand: पति ने बेदर्दी से पत्नी को मौत के घाट उतारा, फिर खुद की जान लेने की भी कोशिश, बिलखते रहे बच्चे
विज्ञापन
विज्ञापन


राज कौर रानी के ऊपर मशीन का पहिया चढ़ने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि अनिता गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से अस्पताल में भिजवाया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम लिए भेजा। थानाध्यक्ष मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि हाइड्रा मशीन को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें