जब तक मंदिर के कर्मचारी उसे उपचार के लिए ले जा पाते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी और सप्तऋषि चौकी प्रभारी लखपत सिंह बुटोला मौके पर पहुंचे।
सामने आया कि करीब 20 वर्षीय युवती के शरीर के कई हिस्सों पर बंदरों ने काटा हुआ था। उसके एक हाथ पर ओम गुदा हुआ है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पहनावे से युवती निम्न वर्ग की प्रतीत हो रही है। संभवत बंदरों ने जब उस पर हमला किया गया तो दहशत से उसकी मौत हो गई।