फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: 30 हजार की रिश्वत लेते विजिलेंस ने पीआरडी जवान पकड़ा, दरोगा फरार, तलाश में जुटी पुलिस

Thu, 11 Jan 2024 06:09 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

मामला बुधवार रात का है। जब बहादराबाद थाने में तैनात दरोगा पंकज कुमार शांतरशाह चौकी में मारपीट के मामले में एक पीड़ित से मुकदमे में एफआर लगाने के नाम पर रिश्वत ले रहा था।
विज्ञापन
रिश्वत लेते पीआरडी जवान गिरफ्तार - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार के बहादराबाद की शांतरशाह चौकी में मारपीट के मामले में एफआर लगाने के नाम पर रिश्वत ले रहा दरोगा विजिलेंस की टीम को देखकर मौके से फरार हो गया। जबकि उसका सहयोगी पीआरडी जवान 30 हजार की रिश्वत लेते हुए विजिलेंस ने दबोच लिया।

विज्ञापन


घंटों पूछताछ के बाद विजिलेंस की टीम आरोपी को अपने साथ देहरादून ले गई। दरोगा और पीआरडी जवान के खिलाफ विजिलेंस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीआरडी जवान को जेल भेज दिया गया जबकि दरोगा की तलाश में विजिलेंस जुटी है। 

Trending Videos
विज्ञापन

Uttarakhand: शासन ने चमोली की जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी को पद से हटाया, लगे गंभीर आरोप

मामला बुधवार रात का है। जब बहादराबाद थाने में तैनात दरोगा पंकज कुमार शांतरशाह चौकी में मारपीट के मामले में एक पीड़ित से मुकदमे में एफआर लगाने के नाम पर रिश्वत ले रहा था। तभी विजिलेंस की टीम मौके पर पहुंच गई।

टीम को देखते ही दरोगा मौके से फरार होने में कामयाब रहा। जबकि 30 हजार की रिश्वत लेते हुए उसके सहयोगी पीआरडी के जवान सुरेंद्र कुमार को विजिलेंस ने मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। एसपी विजिलेंस धीरेंद्र गुंज्याल ने बताया कि रिश्वत लेने के आरोप में आरोपी दरोगा पंकज कुमार और पीआरडी के जवान सुरेंद्र कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें