फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: श्रवण नाथ नगर में फिल्म की शूटिंग के दौरान बार के बोर्ड लगाने पर हंगामा, पुलिस ने हटवाया

Thu, 11 Jun 2026 09:18 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

पिछले कई दिन से हरिद्वार में एक फिल्म की शूटिंग चल रही है। शहर के अलग-अलग क्षेत्र में शूटिंग के बाद बुधवार शाम श्रवणनाथ नगर के भाटिया भवन में फिल्म का एक सीन शूट किया जाना था।
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक फिल्म की शूटिंग के दौरान श्रवण नाथ नगर में एक भवन पर बार का साइन बोर्ड लगाने पर हंगामा खड़ा हो गया। विवाद को देखते हुए पुलिस ने बोर्ड हटवा दिया। तब हंगामा शांत हुआ।

विज्ञापन


पिछले कई दिन से हरिद्वार में एक फिल्म की शूटिंग चल रही है। शहर के अलग-अलग क्षेत्र में शूटिंग के बाद बुधवार शाम श्रवणनाथ नगर के भाटिया भवन में फिल्म का एक सीन शूट किया जाना था। इसके लिए भवन को बार व कैफे का रूप दिया गया। भवन के बाहर और दीवार पर बार व कैफे का बोर्ड लगाने पर इसका विरोध शुरू हो गया। कई सामाजिक कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और प्रतिबंधित क्षेत्र में बार का बोर्ड लगा होने पर आपत्ति जताई।

Haridwar: बच्चा चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत छह आरोपी गिरफ्तार, निसंतान दंपतियों को थे बेचते
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं का कहना था कि धर्मनगरी में मांस-मदिरा पूरी तरह प्रतिबंधित है। ऐसे में हरिद्वार के एक भवन को बार की तरह पेश करना तीर्थ की मर्यादा के खिलाफ है। सूचना पर शहर कोतवाली की एक पुलिस की मौके पर पहुंची और शूटिंग कंपनी के स्टाफ से बात की। इसके बाद बोर्ड हटा दिया गया। तब हंगामा शांत हुआ। शहर कोतवाल कुंदन सिंह राणा ने बताया कि विवाद की स्थिति को देखते हुए बोर्ड हटवा दिया गया है। दोबारा किसी भवन पर इस प्रकार का बोर्ड न लगाने की हिदायत भी दी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें