फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: जीरो जोन में कार घुसने के बाद हंगामा, युवक संग मारपीट करने वालों पर कार्रवाई, वीडियो वायरल

Sun, 26 Jul 2026 11:45 AM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

पुलिस के अनुसार, घटना के दौरान हुई मारपीट में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
हरिद्वार में युवक को पीटा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार में कांवड़ मेले के दौरान जीरो जोन में कार घुसने की घटना के बाद हंगामा हो गया। इस दौरान एक युवक को बुरी तरह से डंडे से पीटा भी गया। वहीं बैरिकेड तोड़ने की बात भी सामने आई। इस पर पुलिस ने स्थिति स्पष्ट की है। सोशल मीडिया पर बैरिकेडिंग तोड़े जाने की चल रही चर्चाओं पर पुलिस ने कहा कि घटना के दौरान किसी भी बैरिकेडिंग को नहीं तोड़ा गया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, घटना के दौरान हुई मारपीट में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मामले की जांच जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे भी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि कानून अपने हाथ में लेने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि किसी भी घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दें और अफवाहों से बचें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें