फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: पब्जी गेम खेल रहे सहारनपुर और हरियाणा के दो युवकों ने की आत्महत्या  

Thu, 20 Aug 2020 11:15 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहादराबाद (हरिद्वार)

सार

  • खाया जहरीला पदार्थ, नहीं मिला कोई सुसाइड नोट
  • एक सहारनपुर और एक हरियाणा का रहने वाला, फैक्टरी में करते थे काम 
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार सिडकुल थाना क्षेत्र की महादेवपुरम कॉलोनी में पब्जी गेम खेल रहे दो युवकों ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। पुलिस ने दोनों के मोबाइल कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच को भेज दिए हैं। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, सिडकुल की अलग-अलग औद्योगिक इकाइयों में काम करने वाले ऋषभ शर्मा, आशीष त्यागी, दिनेश कुमार सभी निवासी पंजाबी बाग, सहारनपुर (उप्र) और दीपक निवासी यमुनानगर (हरियाणा) ने महादेवपुरम कॉलोनी में कमरा किराए पर लिया हुआ था।

एक ही कमरे में रहने वाले चारों दोस्त बुधवार रात नौ बजे खाना खाने के बाद छत पर टहलने चले गए। बताया जाता है कि 10 बजे सभी छत से उतरकर कमरे में आ गए। इसके कुछ ही देर बाद ऋषभ और दीपक मोबाइल पर पब्जी गेम खेलने लगे, जबकि दिनेश और आशीष सो गए।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

त करीब ढाई बजे खेल रहे थे गेम

दिनेश और आशीष ने पुलिस को बताया है कि ऋषभ और दीपक बुधवार की देर रात करीब डेढ़ बजे तक पब्जी गेम खेलते रहे। रात करीब ढाई बजे ऋषभ और दीपक अचानक दर्द से तड़पने लगे। नींद खुली तो दोनों के पास ही जहरीला पदार्थ पड़ा था। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी।

सिडकुल थाना प्रभारी लखपत सिंह बुटोला तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचने से पहले ऋषभ की मौत हो चुकी थी, जबकि दीपक ने अस्पताल ले जाते रास्ते में दम तोड़ दिया। दोनों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि ऋषभ और दीपक के मोबाइल जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजे जा रहे हैं। मौके से जहरीला पदार्थ मिला है। जांच पड़ताल के बाद कारणों का पता लग पाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें