फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार दुष्कर्म-हत्या केस: डीआईजी नीरु गर्ग हरिद्वार हुई रवाना, देर रात दो बजे बुलाई बैठक

Thu, 24 Dec 2020 03:03 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
डीआईजी गढ़वाल रेज नीरु गर्ग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

हरिद्वार में 11 साल की मासूम से दुष्कर्म और हत्या के मामले में भड़के जनाक्रोश से कानून व्यवस्था बिगडऩे की आशंका के चलते डीआईजी गढ़वाल रेज नीरु गर्ग बुधवार देर रात हरिद्वार रवाना हुई।

विज्ञापन


हरिद्वार दुष्कर्म-हत्या केस: चार दिन बाद भी पुलिस के हाथ नहीं लगा फरार आरोपी, डीजीपी ने घोषित किया 20 हजार का इनाम

नीरु गर्ग ने देर रात दो बजे हरिद्वार पुलिस के जिम्मेदार अफसरों को तलब किया। बता दें कि चार दिन पहले हरिद्वार में हुई इस जघन्य वारदात में दूसरा आरोपी राजीव कुमार पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया है। इसकी गिरफ्तारी और कठोर सजा देने की मांग को लेकर पूरे हरिद्वार में प्रदर्शन हो रहे हैं।
विज्ञापन


हरिद्वार नगर कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी में मासूम की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में नामजद दूसरा आरोपी कपड़ा व्यापारी राजीव कुमार को पुलिस चार दिन बाद भी गिरफ्तार नहीं कर सकी है। आरोपी के परिवार के बाद अब नजदीकी रिश्तेदार भी गायब हो गए हैं।

आरोपी पर शिंकजा कसने के लिए पुलिस ने न्यायालय ने गैर जमानती वारंटी जारी करवा लिए हैं। साथ ही कुर्की की तैयारी भी शुरू कर दी है। दूसरी तरफ डीजीपी अशोक कुमार ने फरार आरोपी राजीव कुमार पर बीस हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। 
विज्ञापन


मालूम हो कि 20 दिसंबर को नगर कोतवाली की एक कॉलोनी में एक 11 वर्षीय मासूम अपने घर के बाहर खेल रही थी। साढ़े दिन बजे के आसपास वह लापता हो गई।

पुलिस से शिकायत के बाद जब उसकी खोजबीन शुरू हुई तो रात दस बजे उसका शव कपड़ा व्यापारी एवं प्रापर्टी डीलर राजीव कुमार के घर से बरामद हुआ था। पूछताछ में पता चला था कि मासूम के हाथ बांधकर और मुंह पर टेप लगाकर दुष्कर्म किया गया व उसके बाद गला घोंटकर हत्या कर दी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें