फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: सर्वानंद घाट से संत राजघाट के लिए रवाना, वसीम रिजवी की रिहाई को लेकर पदयात्रा शुरू 

Mon, 28 Feb 2022 04:58 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

यति नरसिंहानंद गिरि, महामंडलेश्वर साध्वी अन्नपूर्णा भारती, स्वामी अमृतानंद, यति सत्यदेवानंद, स्वामी श्याम चैतन्य व स्वामी संतराम ने पदयात्रा में शामिल हुए हैं।
विज्ञापन
हरिद्वार से संतों की पैदल यात्रा शुरू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिया वक्फ बोर्ड यूपी के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी की रिहाई को लेकर रविवार को सर्वानंद घाट से संत राजघाट के लिए पैदल रवाना हो गए। सर्वानंद घाट पर गाजियाबाद के डासना स्थित देवी मंदिर के महंत एवं जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी यति नरसिंहानंद के साथ अन्य संतों ने गांधी समाधि राजघाट तक पदयात्रा निकालने से पहले बगलामुखी यज्ञ किया।

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश के आए योगी ज्ञाननाथ, स्वामी कृष्णानंद के नेतृत्व में महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरि, महामंडलेश्वर साध्वी अन्नपूर्णा भारती, स्वामी अमृतानंद, यति सत्यदेवानंद, स्वामी श्याम चैतन्य व स्वामी संतराम ने पदयात्रा में शामिल हुए। पदयात्रा आठ दिन बाद दिल्ली पहुंचेगी। यति नरसिंहानंद ने कहा कि राजघाट पर आमरण अनशन किया जाएगा। स्वामी अमृतानंद ने कहा कि इस यात्रा में कोई भी कार्यकर्ता भाग नहीं लेगा। यह केवल सांकेतिक पदयात्रा होगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें