फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में मेट्रो के लिए बड़ा कदम, DMRC से एमओयू पर साइन

Wed, 21 Dec 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
मेट्रो
विज्ञापन
हरिद्वार-ऋषिकेश-देहरादून मेट्रो रेल योजना की डीपीआर तैयार किए जाने के लिए मंगलवार को मुख्यमंत्री की उपस्थिति में एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। एमओयू पर उत्तराखंड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण के मुख्य प्रशासक आर मीनाक्षी सुंदरम और दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के निदेशक सोमदत्त शर्मा के हस्ताक्षर हुए।
विज्ञापन

 
बीजापुर गेस्ट हाउस में मुख्यमंत्री की उपस्थिति में तय किया गया कि मेट्रो रेल योजना की डीपीआर के लिए उत्तराखंड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण की ओर से दिल्ली रेल मेट्रो कॉरपोरेशन को 2.10  करोड़ की धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी।

वही डीएमआरसी द्वारा एक माह में प्रारंभिक रिपोर्ट के बाद पांच माह में डीपीआर उपलब्ध करायी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरिद्वार-ऋषिकेश-देहरादून के मध्य मेट्रो रेल परिचालन से शहरी आबादी को यातायात के सुलभ संसाधन उपलब्ध हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए रूट पर भी मेट्रो के लिए होगा काम

Metro
उन्होंने कहा कि हरिद्वार-ऋषिकेश-देहरादून में वर्ष भर पर्यटक आते रहते है। इस योजना से यहां आने वाले पर्यटकों व स्थानीय लागों को काफी फायदा होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून से विकासनगर-कालसी एवं जसपुर-काशीपुर-रूद्रपुर-किच्छा-हल्द्वानी-काठगोदाम के मध्य भी मेट्रो रेल योजना के लिये कदम बढ़ाए जायेंगे। उन्होंने कहा कि डीएमआरसी द्वारा डीपीआर उपलब्ध कराने के बाद इसके लिये फंड जुटाने के लिए रास्ते निकाले जाएंगे।

कार्यक्रम में सचिव डीएस गर्ब्याल, उत्तराखंड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण के संयुक्त मुख्य प्रशासक बंशीधर तिवारी, जितेंद्र त्यागी, राजशेखर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें