फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: दो थानों की सीमाओं के बीच तीन किमी का हिस्सा किसका?...पीड़ित कहां जाए यह बड़ा सवाल

Mon, 29 Jan 2024 02:24 PM IST
रेनू सकलानी आवेश अंसारी, संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

दो थानों की सीमाओं के बीच तीन किमी का हिस्सा किसका है, यह बड़ा सवाल बना हुआ है। और इस वजह से पीड़ितों को परेशानी झेल पड़नी रही हैं।
विज्ञापन
uttarakhand police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किसी क्षेत्र की सड़क पर हादसा हो या फिर कोई लूट, हत्या सहित अन्य आपराधिक वारदात। मामलों में संबंधित क्षेत्र के अधीन आने वाले थाने की पुलिस कार्रवाई करती है। अगर वह सड़क ही किसी भी थाना क्षेत्र की सीमा में नहीं आ रही हो तो फिर कार्रवाई कौन करेगा?

विज्ञापन

जी हां, ये सवाल पथरी पुल के पास से धनौरी जाने वाले नहर पटरी मार्ग से गुजरने वाले हर राहगीर के मन में उठते हैं। क्योंकि, इस मार्ग पर कलियर थाना और रानीपुर कोतवाली ने अपनी-अपनी सीमा समाप्त होने के बोर्ड पहले ही लगा दिए हैं। इससे मार्ग का तीन किलोमीटर का हिस्सा किसका है, ये स्थिति आज तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। अब सवाल है कि अगर कोई अनहोनी या आपराधिक वारदात हुई तो कार्रवाई कौन से थाने की पुलिस करेगी?

महाकुंभ मेले से पहले राहगीरों की सुविधा के लिए धनौरी तिरछे पुल के पास से नहर पटरी पर पथरी पुल के पास तक मार्ग बनाते हुए पक्की सड़क का निर्माण किया गया था। फिर पथरी रपटे के पास से होते हुए ये रास्ता सुमननगर होकर सलेमपुर पथरी पावर हाउस के पास निकलता है। वर्तमान में बड़े वाहनों से लेकर छोटे वाहन यहां से रोजाना गुजरते हैं।
विज्ञापन

 

Trending Videos
विज्ञापन

पीड़ित किस थाने पहुंचेगा?
पथरी पुल के पास मार्ग की शुरुआत होते ही रानीपुर कोतवाली ने सीमा समाप्त होने का बोर्ड लगा रखा है। इसके बाद तीन किलोमीटर दूर जाकर कलियर थाना सीमा शुरू होने का बोर्ड लगा है। ऐसे में अगर कोई दुर्घटना या आपराधिक घटना होती है तो पीड़ित किस थाने पहुंचेगा। यह बड़ा सवाल है।

ये भी पढ़ें...दरोगा भर्ती धांधली: अब शासन करेगा दरोगाओं के भविष्य का फैसला, विजिलेंस ने सौंपी रिपोर्ट, 33 फीसदी नाकाबिल

मेन रोड पर ठीक है थानों की सीमा की स्थिति
पथरी पुल से मेन रोड वाले मार्ग पर दौलतपुर तक बहादराबाद थाने की सीमा लगती है। इसके बाद आगे से कलियर थाने की सीमा शुरू हो जाती है। दोनों थानों की सीमा के बोर्ड भी उसी हिसाब से लगे हुए हैं। सीमा के अनुरूप ही कोई हादसा या घटना होने पर संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करती है।
 
संबंधित पुलिस अधिकारियों से इस बारे में जानकारी ली जाएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। - प्रमेंद्र सिंह डोबाल, एसएसपी, हरिद्वार
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें