फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchayat Elections: हरिद्वार जिले में 26 सितंबर को होंगे पंचायत चुनाव, आज अधिसूचना जारी करेगा निर्वाचन आयोग

Thu, 01 Sep 2022 10:20 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

हरिद्वार निवासी रंजन त्यागी ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर कहा था कि सरकार हरिद्वार जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव नहीं करवा रही है जो सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन है। इस पर राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से कहा गया कि आयोग त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए अगस्त पहले सप्ताह में अधिसूचना जारी कर देगा। अब 26 सितंबर को चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है। 
विज्ञापन
पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 26 सितंबर को होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का अनुमोदन मिलने के बाद शासन से इसकी मंजूरी राज्य निर्वाचन आयोग को प्रदान कर दी गई है। सचिव पंचायतीराज विभाग नितेश कुमार झा ने इस संबंध में पत्र जारी किया है। राज्य निर्वाचन आयोग बृहस्पतिवार को चुनाव की अधिसूचना जारी करेगा।

विज्ञापन


हरिद्वार में पंचायत चुनाव राज्य के अन्य 12 जिलों के साथ नहीं होते हैं। राज्य गठन के बाद से ही यह परिपाटी चली आ रही है। वहीं अब पंचायत चुनाव का रास्ता साफ हो गया है। लंबे समय से लटकते आ रहे पंचायत चुनाव को लेकर सरकार ने एलान कर दिया है। 

हरिद्वार में पिछली पंचायतों का कार्यकाल मार्च 2021 में समाप्त हो गया था। इसके बाद से पंचायतीराज अधिनियम में दिए प्रावधान के तहत पंचायतों में छह माह के लिए प्रशासक नियुक्त किए गए। अब चुनावों की घोषणा के साथ ही राजनीतिक पार्टियों ने भी कमर कसनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ये है चुनाव कार्यक्रम 
इसके तहत छह से आठ सितंबर तक नामांकन होंगे। नौ से 11 सितंबर तक नामांकन पत्रों की जांच, 12 सितंबर को नामांकन वापसी की तिथि होगी। 13 सितंबर को चुनाव चिन्ह का आवंटन किया जाएगा, जबकि 26 सितंबर को मतदान और 28 को मतगणना होगी।  
विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से हरिद्वार में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए कार्यक्रम भेजा गया था, जिसे शासन की ओर से मंजूरी दे दी गई है। 
- नितेश झा, सचिव, पंचायतीराज विभाग 
ये भी पढ़ें...Ganesh Chaturthi : गणपति बप्पा... के जयकारों की गूंज, घर-घर पधारे गजानन, यहां करें विघ्नहर्ता के अद्भुत दर्शन

शासन की ओर से हरिद्वार में पंचायतों के चुनाव की मंजूरी मिल गई है। अभी अधिसूचना जारी नहीं की गई है। बृहस्पतिवार को अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। 
- चंद्रशेखर भट्ट, राज्य निर्वाचन आयुक्त 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें