फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार पंचायत चुनावः शांतिपूर्ण संपन्न हुआ पहला चरण

Tue, 22 Dec 2015 11:06 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार जिले में त्रिस्तरीय पंचायत के पहले चरण का चुनाव कई पोलिंग बूथों पर मामूली नोकझोंक के साथ लक्सर और खानपुर ब्लॉक में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया।
विज्ञापन


दोनों ब्लॉकों में मतदाताओं ने उत्साह दिखाया। लक्सर ब्लॉक के 71 मतदान केंद्रों पर 89 प्रतिशत और खानपुर ब्लॉक के 29 मतदान केंद्रों पर 91 प्रतिशत वोट डाले गए। चुनाव के दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से चाक चौबंद व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे।

जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान सोमवार को लक्सर और खानपुर ब्लॉक में हुआ। इस दौरान युवाओं से लेकर वृद्ध महिलाओं और पुरुषों ने भी भारी उत्साह दिखाया।
विज्ञापन


लक्सर ब्लॉक में चुनाव के लिए 71 मतदान केंद्रों पर 207 पोलिंग बूथ बनाए गए थे। यहां कुल मतदाताओं की संख्या 1,14,711 थी। रात तक चले मतदान के दौरान इनमें से 1,02,092 वोटर्स ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यहां मतदान का प्रतिशत 89 रहा।

जबकि खानपुर ब्लॉक में चुनाव के लिए 29 मतदान केंद्रों पर 66 पोलिंग बूथ बनाए गए थे। यहां कुल 35962 मतदाताओं में से 32725 लोग मतदान करने पहुंचे। यहां मतदान का प्रतिशत 91 रहा।

मतदान के दौरान जिलाधिकारी हरबंश सिंह चुघ, एसएसपी सैंथिल अबुदई कृष्णराज एस के अलावा एडीएम, सीडीओ, एसपी सीटी व एसपी देहात ने भी केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। चुनाव अधिकारी मोहित चौधरी ने बताया कि दोनों ब्लॉकों में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें