फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: अब मकर संक्रांति से पहले कोई स्नान पर्व नहीं, घाटों पर सन्नाटा

Wed, 02 Dec 2020 11:50 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार

सार

  • कार्तिक पूर्णिमा के बाद धर्मनगरी में ऑफ सीजन, संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
हरकी पैड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगा की पावन धर्मनगरी हरिद्वार में कार्तिक स्नान के साथ ऑफ सीजन शुरू हो गया। पर्व स्नान का शुभारंभ अब 14 जनवरी मकर संक्रांति पर होगा। इस बीच कोई भी मांगलिक पर्व नहीं पड़ रहा है।

विज्ञापन


2021 में कुंभ है। कुंभ प्रारंभ होने में अब समय कम है। कुंभ मेले की अधिसूचना भी इस बार विलंब से होगी। मेलाकाल एक जनवरी के बजाय एक मार्च से माना गया है। कार्तिक पूर्णिमा, सोमवती अमावस्या, कांवड़ और छठ पूर्व के स्नान पर कोविड-19 का असर रहा।

इसके चलते देशभर से श्रद्धालु स्नान करने नहीं पहुंच सके। इससे तीर्थनगरी के धार्मिक व्यापार पर भी जबरदस्त असर पड़ा है। कुंभ पर भी कोरोना का खतरा मंडरा रहा है। अब नए वर्ष में 14 जनवरी को ही स्नान होगा। दिसंबर से 13 जनवरी लोहड़ी तक कोई स्नान पर्व नहीं है। मकर संक्रांति के बाद भी शिवरात्रि तक कोई स्नान पर्व नहीं पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें