लोगों ने उनका हुक्का छीनकर तोड़ दिया। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर हरकी पैड़ी चौकी इंचार्ज अरविंद रतूड़ी पहुंचे। पुलिस ने हुड़दंग मचाने वाले छह युवकों को हिरासत में ले लिया।
आपदा अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया
पूछताछ में युवकों ने अपने नाम मोहन, दीपक, सुमित निवासी लडरावन थाना बहादुरगढ़ झज्जर, रविंद्र निवासी गांव बैडी भैरो थाना मेहम, रोहतक, नितेश और नितिन निवासी गांव दूधली चरथावल मुजफ्फरनगर बताया। उनके खिलाफ आपदा अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
बुधवार देर रात भी हुक्का पीने वाले युवकाें को किया गिरफ्तार
मायापुर चौकी इंचार्ज संजीत कंडारी ने भी बुधवार देर रात 11 बजे जब ऋषिकुल स्थित घाट पर हुक्का पीने के आरोप में सोनू और मनोज निवासी समसपुर खालसा, थाना जफरपुर दिल्ली और कोकी निवासी गडमारकपुर जिला सोनीपत को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ भी आपदा अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।