हरिद्वार की ज्वालापुर कोतवाली में सब उस वक्त हैरान रह गए जब दो नाबालिग लड़कियां आपस में शादी करने को लेकर पहुंचीं और जिद पर अड़ गईं। दोनों ने पुलिस से शादी की अनुमति देने की मांग की। पुलिस ने दोनों के परिजनों से संपर्क कर कोतवाली बुलाया और समझाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।