फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: मूर्ति विसर्जन करने दिल्ली से आए दो किशोर गंगा में डूबे, ढाई घंटे की खोजबीन के बाद दोनों के शव बरामद

Thu, 06 Oct 2022 08:10 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

दोनों किशोरों के डूबने के बाद आनन-फानन में पुलिस ने गोताखोरों की मदद से सर्च अभियान चलाया। करीब ढाई घंटे बाद शव दोनों के बरामद हो गए।
विज्ञापन
गंगा में डूबे दो किशोर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगा में मूर्ति विसर्जन करने के लिए दिल्ली से हरिद्वार आए दो किशोर गंगा में डूब गए। पुलिस ने ढाई घंटे के बाद सर्च ऑपरेशन के बाद दोनों के शव बरामद करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक दिल्ली की पीवीसी मार्केट ज्वालापुरी से गणेश प्रतिमा विसर्जन करने के लिए बृहस्पतिवार को एक जत्था हरिद्वार पहुंचा। सुबह हरिद्वार-ऋषिकेश हाईवे के समीप शिवमूर्ति के पीछे गंगा में मूर्ति विसर्जित करने के बाद जत्थे में शामिल लोग स्नान करने लग गए। गंगनहर बंद होने से जल स्तर कम था। करन (18 वर्ष) पुत्र ईश्वर का पैर फिसलने से डूबने लगा। उसे बचाने के लिए कई लोग पीछे से आ गए। करन को बचा लिया गया। 

Haridwar: दीपावली पर शुरू होगी बंद हुई गंगनहर, हरकी पैड़ी पर आचमन लायक भी नहीं गंगाजल
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन दो किशोर गंगा में डूब गए। अरविंद (17 वर्ष) पुत्र रामजी, अभिषेक (17 वर्ष) पुत्र संतोष निवासी चित्रकूट धाम कर्वी थाना कर्वी जिला चित्रकूट यूपी हाल निवासी ज्वालापुरी पीवीसी मार्केट दिल्ली के डूबने के बाद आनन-फानन में पुलिस ने गोताखोरों की मदद से सर्च अभियान चलाया। करीब ढाई घंटे बाद शव दोनों के बरामद हो गए। नगर कोतवाली प्रभारी राकेंद्र सिंह कठैत ने बताया कि किशोरों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज जिला अस्पताल भेजे गए हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें