स्थानीय निवासी पंकज चौहान, राजेश सैनी, मनोज सैनी, अक्षय चौहान ने बताया कि आस-पास में बसी कॉलोनियों में आए दिन हाथियों का झुंड धमक पड़ता है। पिछले तीन दिनों से क्षेत्र में हाथियों की आवाजाही लगातार बनी हुई है। हाथियों के आबादी क्षेत्र में इस तरह आ धमकने से लोग भयभीत हैं। वहीं किसान अपनी फसलों की सुरक्षा को लेकर भी चिंतित हैं।
वन रेंज अधिकारी दिनेश नौढियाल का कहना है कि हाथियों को जंगल की ओर भेजन के लिए वनकर्मी भेजे जाते हैं। फिलहाल सभी से अपील की जा रही है कि इस तरह आवागमन कर रहे हाथियों के रास्ते में बाधक न बनें और सतर्क रहें।