फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: गंगा स्नान करते समय गुजरात का किशोर डूबकर लापता, नहीं लगा सुराग, टीमें तलाश में जुटी

Wed, 17 Jun 2026 09:16 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

ठोकर संख्या-16 पर गुजरात का एक परिवार स्नान कर रहा था, जिसमें एक किशोर अचानक पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
संकेतिक तस्वीर - फोटो : एडोव
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर कोतवाली क्षेत्र में गुजरात से आए श्रद्धालुओं के परिवार एक किशोर गंगा में स्नान करते समय तेज बहाव की चपेट में आने से डूबकर लापता हो गया। जल पुलिस की टीम ने सर्च अभियान चलाया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, घटना बुधवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे भूपतवाला स्थित बलराम घाट की है। पुलिस को सूचना मिली कि ठोकर संख्या-16 पर गुजरात का एक परिवार स्नान कर रहा था, जिसमें हरसिल चौहान (16) पुत्र राजू भाई निवासी सूरत गुजरात अचानक पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गया।

बदरीनाथ हाईवे पर हादसा: लामबगड़ के पास बस के अचानक हुए ब्रेक फेल, 32 तीर्थयात्री थे सवार, मची चीख पुकार
विज्ञापन


घटना के समय मौके पर परिवार के सदस्य नागजी भाई चौहान, गीता, तूरुपती, पूजा, आयुष, रोशनी, जानकी, धार्मिक मौजूद थे। सभी ने शोर मचाकर मदद की गुहार लगाई, लेकिन तब तक किशोर लापता हो चुका था।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही जल पुलिस को मौके पर पहुंची और संयुक्त रूप से खोजबीन शुरू की गई। समाचार लिखे जाने तक किशोर का कोई सुराग नहीं लग पाया था। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि किशोर की तलाश में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि सुरक्षित स्थानों पर ही गंगा स्नान करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें