फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार : एसएसपी के सुरक्षाकर्मी के भी तस्करों से थे संबंध, सीओ रुड़की को सौंपी मामले की जांच

Sat, 24 Apr 2021 01:56 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार

सार

एटीएस देहरादून की टीम ने एक सप्ताह पूर्व ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र से मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले चार तस्करों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ज्वालापुर कोतवाली और नारकोटिक्स सेल में तैनात दो आरक्षियों की गिरफ्तारी के बाद एसएसपी के सुरक्षाकर्मी के भी मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों से संबंध सामने आए थे। इसके बाद पदोन्नत हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच क्षेत्राधिकारी रुड़की को सौंपी गई है।

विज्ञापन


एटीएस देहरादून की टीम ने एक सप्ताह पूर्व ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र से मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले चार तस्करों को गिरफ्तार किया था। इसमें एक महिला भी शामिल थी। इसके साथ ही ज्वालापुर कोतवाली में तैनात आरक्षी अमजद और जिले की नारकोटिक्स सेल में तैनात आरक्षी रईस राजा को भी तस्करों को संरक्षण देने के मामले में गिरफ्तार किया था।

डीजीपी के अशोक कुमार के आदेश बाद एसटीएफ के डीआईजी नीलेश आनंद भरणे मामले की जांच कर रहे हैं। जांच में एसएसपी के सुरक्षाकर्मी प्रोन्नत हेड कांस्टेबल विकास बलूनी का नाम भी सामने आया है। इसके बाद उसे निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन


एसटीएफ की टीम तस्करों की किन-किन बातचीत होती है, इसकी जांच कॉल डिटेल के आधार पर कर रही थी। इसमें विकास बलूनी के भी मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों से संबंध सामने आए थे। इसके बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

एसएसपी सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस ने बताया कि विकास बलूनी के तस्करों से संबंध होने के बाद उसे निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि के दौरान वह पुलिस लाइन में ही रहेगा। मामले की जांच क्षेत्राधिकारी रुड़की बहादुर सिंह चौहान को सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें