फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव: हत्या कर पेड़ से लटकाया युवती का शव, अस्त-व्यस्त मिले कपड़े, दुष्कर्म के बाद मौत के घाट उतारने की आशंका

Sat, 24 Apr 2021 01:21 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

उन्नाव जिले में फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र में 22 वर्षीय युवती का शव जंगल में पेड़ से लटकता मिला। घुटने जमीन पर रखे होने और कमर के नीचे के कपड़े न होने से लोगों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव के फतेहपुर चौरासी में सादखेड़ा गांव से लगभग सौ मीटर दूर खेत में शनिवार की सुबह 22 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला। घुटने जमीन पर होने और कपड़े अस्त-व्यस्त होने से दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। युवती की पहचान नहीं हो सकी है। 
विज्ञापन


फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के सादखेड़ा गांव के लोगों ने शनिवार की सुबह गांव से लगभग सौ मीटर दूर गंगादासपुर गांव निवासी प्रमोद शुक्ल के खेत में पेड़ से युवती का शव लटका देखा। उसकी गर्दन में किसी व्यक्ति की शर्ट का फंदा पड़ा था और बांह पेड़ से बंधी थी।

घुटने जमीन पर होने और कमर के नीचे कपड़े न होने से ग्रामीणों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है। सीओ सफीपुर बीनू सिंह फोर्स के साथ पहुंचकर घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के गांव में युवती की फोटो दिखाकर शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन


उधर, फील्ड यूनिट के साथ पहुंचा डॉग शव के पास सूंघता हुआ आसपास खेत में लगभग 500 मीटर की दूरी पर चक्कर लगाकर फिर घटना स्थल पर आकर रुक गया। उधर, चर्चा आनर किलिंग की भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें