उन्होंने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की टीम से अपना रिकॉर्ड सर्टिफिकेट हासिल किया। गुजरात में उन्हें अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने सम्मानित भी किया। स्मिता ने कहा कि यह मेरे लिए बेहद रोमांचक पल था।
स्मिता कुमारी को गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में स्थान मिलने पर गायत्री परिवार प्रमुख डाॅ. प्रणव पंड्या, शैल बाला पंड्या, देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डाॅ. चिन्मय पंड्या ने शुभकामनाएं दी हैं।