कर्जा बढ़ने वाला बजट नहीं होता अच्छा : टिकैत
डामकोठी पर पत्रकारों से बातचीत में भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने केंद्र सरकार के आम बजट पर भी सवाल उठाए। कहा कि कर्जा बढ़ाने वाला बजट अच्छा नहीं होता है। कर्ज में राहत देने से बजट अच्छा होता है। बजट में किसान, आमजन, गरीब, दुकान के लिए अच्छा नहीं है। कहा कि केंद्र सरकार पूंजीवाद को बढ़ावा दे रही है। ये ठग सरकार है। किसानों को भी ठगा गया है। कहा कि बजट में ऋण पर ब्याज कम किया जाता तो ये अच्छा होता है।