इससे पहले राष्ट्रपति कोविंद अक्तूबर 2019 में भी हरिद्वार आए थे। उन्होंने पत्नी सविता कोविंद के साथ हरिद्वार के कनखल स्थित हरिहर आश्रम में पहुंचकर श्री पारदेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना और रुद्राभिषेक किया था। इस दौरान जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज की देखरेख में उन्होंने पूजन किया था।
आईआईटी रुड़की में भी छात्र छात्राओं को दी थी उपाधि
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आईआईटी रुड़की के दीक्षांत समारोह में भी बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने संस्थान में सर्वाधिक सीजीपीए प्राप्त करने वाले, विभिन्न गतिविधियों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले और उत्कृष्ट शोध कार्य करने के लिए नौ छात्रों को मेडल व प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया था। सत्र में 2029 छात्र-छात्राओं को उपाधि प्रदान की गई थी।