फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में कोरोना: बुधवार को 25 नए संक्रमित मिले, बढ़कर 180 हुई सक्रिय मरीजों की संख्या

Wed, 24 Nov 2021 06:53 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Coronavirus Cases in Uttarakhand Today: बुधवार को प्रदेश के आठ जिलों बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल, पौड़ी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। 
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में पांच जिलों में 25 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। 10 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 180 हो गई है। जबकि मंगलवार को प्रदेश में 165 सक्रिय मरीज थे।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, बुधवार को 9057 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। आठ जिलों बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल, पौड़ी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। वहीं, देहरादून में सबसे ज्यादा 19, अल्मोड़ और चमोली में एक-एक, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में दो-दो संक्रमित मिले हैं। 

संक्रमण दर 0.28 प्रतिशत पहुंची
प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 344148 हो गई है। इनमें से 330401 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7407 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.01 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.28 प्रतिशत दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अब घर-घर जाकर लगा रहे टीका 

सरकार की ओर से शुरू किए हर घर दस्तक सर्वे में कोरोना टीकाकरण भी जोड़ दिया गया है। जिसमें टीकाकरण न लगवाने वालों की सूची बनाकर विभाग को भेजने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर टीके लगा रही है। 

गर्भवती महिलाओं, बच्चों को लगाए जाने वाले विभिन्न प्रकार के टीकों की जानकारी जुटाने के लिए हर घर दस्तक सर्वे 2021 किया जा रहा है। जिसमें आशा कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए जाने वाले टीकों की जानकारी एक प्रपत्र में भरनी है। इसमें जिनको टीके लगे हैं उनका भी विवरण भरा जा रहा है और जिनको नहीं लगा उनका भी। अब इसमें कोरोना टीकाकरण का सर्वे भी जोड़ दिया गया है। 

ऐसे लोगों की सूची भी तैयार की जा रही है। जिनको आज तक पहला ही टीका नहीं लगा है। साथ ही उनको भी ढूंढा जा रहा है, जिनका समय पूरा हो चुका है। मगर दूसरी डोज नहीं लगवाई है। डोज न लगवाने वालों की सूची तैयार कर आशा कार्यकर्ता विभाग को दे रहे हैं। जिसमें दो दिनों बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में घर-घर जाकर टीकाकरण कर रही है।

हरिद्वार में टीकाकरण की नोडल अधिकारी डॉ. कोमल सिंह ने बताया कि कोरोना का टीका नहीं लगवाने वालों की सूची मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर टीका लगा रही है। ताकि शत प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य पूरा किया जा सके। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें