फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: सर्वानंद गंगा घाट के सामने नॉनवेज बनाने पर बवाल, लोगों ने खोखा स्वामी को पीटा, जमकर किया हंगामा

Thu, 17 Oct 2024 07:08 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

हरिद्वार-ऋषिकेश राजमार्ग पर सर्वानंद गंगा घाट के सामने एक खोखे में मांस बनाने की जानकारी किसी ने तीर्थ पुरोहित समाज से जुड़े लोगों को दी। इसके बाद तीर्थ पुरोहित एकत्र होकर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
गंगा घाट के सामने मांस पकाने पर बवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी हरिद्वार में एक खोखे के अंदर मांस पकाने के मामले में तीर्थ पुरोहित समाज के लोगों ने खोखा स्वामी की पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने आए एक सिक्योरिटी गार्ड को भी डंडों से पीटा गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने खोखा स्वामी को हिरासत में लेकर पुलिस एक्ट के तहत चालान कर दिया गया है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को हरिद्वार-ऋषिकेश राजमार्ग पर सर्वानंद गंगा घाट के सामने एक खोखे में मांस बनाने की जानकारी किसी ने तीर्थ पुरोहित समाज से जुड़े लोगों को दी। इसके बाद तीर्थ पुरोहित एकत्र होकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने मांस मिलने पर खोखा स्वामी की पिटाई शुरू कर दी।

Roorkee: आईआईटी की मेस का बुरा हाल..सब्जी की कढ़ाई और कूकर में कूदते दिखे चूहे, छात्रों का हंगामा, तस्वीरें
विज्ञापन


विज्ञापन

बीच बचाव करने पहुंचे बिजली घर के सिक्योरिटी गार्ड को भी पीट दिया। उस पर डंडे से हमला कर दिया। हमला होने पर सिक्योरिटी गार्ड भाग निकला। इसके बाद लोगों ने खोखा स्वामी को पीटा। खोखे में तोड़फोड़ कर दी गई।

हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने खोखा स्वामी को हिरासत में ले लिया है। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि खोखा स्वामी नॉनवेज खा रहा था। नॉनवेज वहां बनाया गया या नहीं इसकी जानकारी नहीं है। पुलिस एक्ट में खोखा स्वामी का चालान किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें