फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: जेल में बंद कुख्यात सुनील राठी से अधिकारी परेशान, अन्य बदमाश के साथ मिलकर कैदी को बुरी तरह पीटा

Thu, 24 Nov 2022 07:07 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

Notorious Sunil Rathi News: 2018 में बागपत जेल में पूर्वी उत्तर प्रदेश के डॉन प्रेमप्रकाश उर्फ मुन्ना बजरंगी की गोली मारकर हत्या हो गई थी। उसी दिन बजरंगी जेल में शिफ्ट हुआ था। इस हत्याकांड में सुनील राठी का नाम आया था।
विज्ञापन
कुख्यात सुनील राठी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदमाश सुनील राठी की दबंगई से हरिद्वार की रोशनाबाद जेल प्रशासन परेशान है। 22 नवंबर को सुनील राठी ने जेल में एक अन्य बदमाश के साथ मिलकर एक कैदी की पिटाई कर दी। कैदी के लहूलुहान होने पर मामला जेल की चहारदीवारी से बाहर आया। हालांकि जेल प्रशासन ने अभी तक इस मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है। सुनील राठी की हरकतों से परेशान अधिकारियों ने उसे दूसरी जेल में शिफ्ट करने के लिए उच्च अधिकारियों से पत्राचार किया है। 

विज्ञापन


2018 में बागपत जेल में पूर्वी उत्तर प्रदेश के डॉन प्रेमप्रकाश उर्फ मुन्ना बजरंगी की गोली मारकर हत्या हो गई थी। उसी दिन बजरंगी जेल में शिफ्ट हुआ था। इस हत्याकांड में सुनील राठी का नाम आया था। इसके बाद राठी को बागपत जेल से दिल्ली तिहाड़ शिफ्ट किया गया। तिहाड़ से 16 अक्तूबर को उसे रोशनाबाद हरिद्वार जेल शिफ्ट किया गया। 

Dehradun News: हिंसा की शिकार महिलाओं की सहायता के लिए टोल फ्री नंबर जारी, पढ़ें क्या है निधि प्रोजेक्ट
विज्ञापन


सुनील राठी के रोशनाबाद जेल शिफ्ट होने के बाद जेल प्रशासन परेशान है। बताया जाता है कि राठी जेल अधिकारियों के सामने नई नई डिमांड रखता है। इनमें बैरक में बेड लगवाने, अलग से खाना बनाने, मिलने वालों का समय बढ़ाने और फोन की मांग करता है। मांग पूरी नहीं होने पर कर्मचारियों से अभद्रता और दूसरे कैदियों के साथ गाली गलौज व मारपीट करता है। 

सूत्रों के मुताबिक जेल में राठी की दूसरे बदमाश प्रवीण वाल्मीकि से नजदीकियां बढ़ गई हैं। जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्य ने बताया कि सुनील राठी को दूसरी जेल में शिफ्ट करने की उच्च अधिकारियों को पत्र लिखा है। उन्होंने बताया कि राठी की निगरानी बढ़ा दी है। वहीं जेल अधीक्षक ने हरिद्वार एसएसपी अजय सिंह से भी मुलाकात की। बताया जा रहा है कि राठी की निगरानी बढ़ाए जाने को लेकर चर्चा हुई। हालांकि, एसएसपी और जेल अधीक्षक ने इसे सामान्य मुलाकात बताया।
विज्ञापन


जेल प्रशासन की तरफ से सुनील राठी की ओर से कैदी के साथ मारपीट करने की कोई शिकायत नहीं दी गई है। फिर भी स्थानीय पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने जेल में सुनील राठी की निगरानी बढ़ा दी है। जेल प्रशासन या पीड़ित कैदी की तरफ से कोई शिकायत आती है तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
- रेखा यादव, एसपी क्राइम हरिद्वार 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें