फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: यात्रीगण ध्यान दें...50 दिन का रहेगा मेगा ब्लॉग, कई ट्रेनें की गईं रद्द, छह का रूट किया गया डायवर्ट

Thu, 02 Jan 2025 05:00 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, लक्सर(हरिद्वार)

सार

कोहरे के कारण दिसंबर 2024 से फरवरी 2025 तक तीन महीने के लिए 30 ट्रेनें पहले से ही निरस्त हैं। अब जनवरी और फरवरी में भी रेलयात्रा करने वालों को परेशानी उठानी होगी।
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालामऊ रेलवे स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग का काम होने से 50 दिन मेगा ब्लाॅक रहेगा। ऐसे में कई ट्रेनों को रद्द किया गया है। कुछ का रूट बदला गया है। ऐसे में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन


कोहरे के कारण दिसंबर 2024 से फरवरी 2025 तक तीन महीने के लिए 30 ट्रेनें पहले से ही निरस्त हैं। अब जनवरी और फरवरी में भी रेलयात्रा करने वालों को परेशानी उठानी होगी। दरअसल, मुरादाबाद-लखनऊ रूट के बालामऊ स्टेशन पर रेलवे ने एक जनवरी से यार्ड रीमॉडलिंग का काम शुरू किया है। यह काम 19 फरवरी तक चलेगा। 50 दिन के इस मेगा ब्लॉक के दौरान लक्सर, रुड़की, हरिद्वार होकर चलने वाली कई ट्रेन रेल मुख्यालय ने अलग-अलग तिथि में रद्द की हैं।

Dehradun: पंजाब में किसान आंदोलन का असर, देहरादून-अमृतसर एक्सप्रेस सात जनवरी तक रद्द, DLS का नंबर बदला
विज्ञापन


इनमें कानपुर-जम्मूतवी-कानपुर सुपरफास्ट पूरे 50 दिन तक बंद रहेगी। धनबाद-फिरोजपुर कैंट-धनबाद, गंगा सतलुज एक्सप्रेस 12 से 18 फरवरी तक, बनारस-देहरादून-बनारस जनता एक्सप्रेस 14 से 17 फरवरी तक, हावड़ा-देहरादून-हावड़ा पंजाब मेल 12 से 18 फरवरी तक, पटना-जम्मूतवी-पटना अर्चना एक्सप्रेस 15 व 16 फरवरी को और पटना-चंडीगढ़-पटना सुपरफास्ट एक्सप्रेस 16 व 17 फरवरी को रद्द रहेंगी। इसके अलावा लक्सर, रुड़की, हरिद्वार रूट की छह ट्रेनों को डायवर्जन करके चलाया जाएगा।

Trending Videos
विज्ञापन

महाकुंभ के लिए ट्रेन में छह कोच बढ़ाए
हरिद्वार के अलग-अलग अखाड़ों और मठों से प्रयागराज महाकुंभ गंगा स्नान जाने के लिए रेलवे ने ऋषिकेश-प्रयागराज ट्रेन में छह अतिरिक्त कोच लगाने की मंजूरी दी है। प्रयागराज से योगनगरी ऋषिकेश अप एक्सप्रेस में 12 जनवरी से 27 फरवरी तक और योगनगरी ऋषिकेश से प्रयागराज डाउन एक्सप्रेस में 13 जनवरी से 28 फरवरी तक छह कोच अधिक लगाए जाएंगे। मुरादाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि इससे श्रद्धालुओं को आसानी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें