फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: दैनिक श्रमिक से मिला चीतल के शावक का मांस, कई अंग भी बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 27 Mar 2025 08:19 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

शाहमंसूर बीट में निर्मित कुड़कावाला परिसर में वन्यजीव की प्रतिबंधित प्रजाति के मांस को लाए जाने की सूचना मिली। सूचना मिलने पर तत्काल खानपुर रेंज की टीम की ओर से मौके पर दबिश दी गई।
विज्ञापन
चीतल के शावक के मांस के साथ आरोपी गिरफ्तार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार वन विभाग की खानपुर रेंज में तैनात दैनिक श्रमिक से चीतल के शावक का मांस मिला है। वन विभाग की टीम ने आरोपी को पकड़कर जेल भेज दिया है। उससे शावक के अंग भी बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन


हरिद्वार वन प्रभाग के डीएफओ वैभव कुमार सिंह ने बताया कि शाहमंसूर बीट में निर्मित कुड़कावाला परिसर में वन्यजीव की प्रतिबंधित प्रजाति के मांस को लाए जाने की सूचना मिली। सूचना मिलने पर तत्काल खानपुर रेंज की टीम की ओर से मौके पर दबिश दी गई।

दबिश के दौरान हुकुम सिंह निवासी ग्राम झींवरहेड़ी दैनिक श्रमिक के पास वन्यजीव का मांस बरामद हुआ। पूछताछ करने पर हुकुम सिंह ने बताया कि उन्हें 25 मार्च को खानपुर रेंज की शाहमंसूर बीट के वन क्षेत्र में एक मरा हुआ चीतल का शावक मिला था।
विज्ञापन


Haridwar:  पुलिस मुठभेड़...गौवंश को कार की डिग्गी में डालकर ले जा रहे थे तस्कर, आरोपी के पैर में लगी गोली
विज्ञापन




उसने बताया कि वो शावक के अंगों काे लाया है। उससे चीतल के शावक के अंगों को बरामद किया। उसे न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। कार्रवाई टीम में भारतीय वन सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी एवं खानपुर रेंज के प्रभारी रेंजर रजत सुमन, मोहन सिंह रावत, वन क्षेत्राधिकारी, हरीश वालिया, दुष्यंत सैनी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें