विकासनगर। कोतवाली क्षेत्र से एक किशोरी लापता हो गई। किशोरी के पिता का आरोप है कि सहारनपुर निवासी एक युवक उसे बहला-फुसलाकर साथ ले गया है। पुलिस किशोरी की तलाश में जुटी है। पुलिस को दी तहरीर में कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी की फोन पर बेहट निवासी बॉबी से बात होती थी। बताया कि जब, उन्हें इस बारे में पता चला, तो उन्होंने फोन करने को मना किया। बताया कि बुधवार सुबह उनकी बेटी घर से बिना बताए कहीं चली गई। बताया कि तब से बेटी और बॉबी दोनों का फोन बंद आ रहा है। आरोप लगाया कि बॉबी उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। कोतवाली प्रभारी विनोद गुसाईं ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद