फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: ग्राम दासोवाली में 25 झोपड़ियों में लगी भीषण आग, सामान जलकर राख, लोगों ने भागकर बचाई जान

Tue, 11 Jun 2024 07:42 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

वन गुर्जरों की एक झोपड़ी में अचानक में आग लग गई। कुछ ही देर में आग बढ़ गई और आसपास की झोपड़ियां भी चपेट में आ गईं। आग का विकराल रूप देखकर झोपड़ी में रह रहे लोगों ने भागकर जान बचाई।
विज्ञापन
झोपड़ियों में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्यामपुर थाना क्षेत्र में एक झोपड़ी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और आसपास की 20 से 25 झाेपड़ियां झोपड़ियां भी चपेट में आ गई। आग से एक गाय व कई बकरियां भी झुलस गईं और झोपड़ियों पूरी तरह जल गई। अंदर रखा सामान भी जलकर राख हो गया। अग्निशमन विभाग की तीन टीमें देर शाम तक आग को बुझाने में जुटी रहीं। पुलिस अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार घटना मंगलवार की दोपहर की है। ग्राम दासोवाला में वन गुर्जरों की एक झोपड़ी में अचानक में आग लग गई। कुछ ही देर में आग बढ़ गई और आसपास की झोपड़ियां भी चपेट में आ गईं। आग का विकराल रूप देखकर झोपड़ी में रह रहे लोगों ने भागकर जान बचाई। एक गाय व कई बकरियां भी आग की चपेट में आने से झुलस गए। सूचना मिलने पर श्यामपुर थाने से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मायापुर फायर स्टेशन से तीन गाड़ियां भी मौके पर भेजी गई। दमकलकर्मियों की टीम ने दोपहर से आग बुझानी शुरू की और देर शाम तक सिलसिला लगा रहा।

Nainital School Fire: नैनीताल में स्कूल तक पहुंची जंगल की आग, धू-धू कर जल गए तीन कमरे, मची अफरा-तफरी

विज्ञापन
विज्ञापन

आग की चपेट में आने से करीब 20 से 25 झाेपड़ियां आग से पूरी तरह जल गई और सामान जलकर राख हो गया। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, सीओ सिटी जूही मनराल, श्यामपुर एसओ नितेश शर्मा ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। एफएसओ शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि आग से कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन पशु झुलसे हैं। एसओ नितेश शर्मा ने बताया कि चूल्हे पर खाना बनाते समय चिंगारी उठने से संभवत: झोपड़ी में आग लगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें