फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: बहादराबाद की एचपीएम इन्फोटेक कंपनी में लगी भीषण आग, मची अफरा तफरी, दो घंटे बाद पाया काबू

Sun, 26 Apr 2026 04:01 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

आग तेजी से फैली, जिससे आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की चार गाड़ियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
कंपनी में लगी आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औद्योगिक क्षेत्र स्थित एचपीएम इन्फोटेक कंपनी में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक भीषण आग लग गई। कंपनी में पंखों के पार्ट्स बनाए जाते हैं, और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और अग्निशम विभाग की टीम  मौके पर पहुंची और हालात को काबू में करने का प्रयास शुरू किया गया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, आग तेजी से फैली, जिससे आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की चार गाड़ियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। एफएसओ बीरबल सिंह ने बताया कि कंपनी के बाहर पड़े स्क्रैप में आग लगने से यह आग कंपनी के अंदर तक फैल गई।

Dehradun: एटीएस कॉलोनी के लोगों को परेशान करने के आरोपी बिल्डर पर लगा गुंडा एक्ट, जिला बदर की तैयारी
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रविवार को अवकाश होने के कारण कंपनी में किसी कर्मचारी के मौजूद होने की सूचना नहीं है, जिससे किसी जनहानि की खबर नहीं है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। संबंधित अधिकारियों की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें