बच्चों ने पड़ोसियों से तुड़वाया ताला
कई घंटे तक जब कोई लौटकर वापस नहीं आया तो उन्हें आभास हुआ कि उनकी मां घर के अंदर बंद है। तब उन्होंने पड़ोसियों को ताला तोड़ने के लिए कहा। पड़ोसियों ने घर का ताला तोड़ा और अंदर पहुंचे तो लक्ष्मी को मृत अवस्था में फर्श पर पड़ा देख उनके होश उड़ गए।
घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सीओ सिटी जूही मनराल, थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल, जगजीतपुर चौकी प्रभारी चरण सिंह चौहान मौके पर पहुंचे। इधर फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। पड़ोसियों ने बताया कि अक्सर पति-पत्नी के बीच कहासुनी होती रहती थी। सीओ सिटी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद से आरोपी पति फरार हैं।