फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: गंगा आरती के समय सील रहेगी हरकी पैड़ी, रविवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद

Sat, 03 Jul 2021 11:28 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार

सार

बता दें कि शाम के समय हरकी पैड़ी को सील करने की पुलिस ने तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
हरकी पैड़ी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रविवार शाम होने वाली गंगा आरती के दौरान हरकी पैड़ी को सील कर दिया जाएगा। पुलिस हरकी पैड़ी जाने वाले सभी मार्गों को बैरियर लगाकर बंद कर देगी। वीकेंड होने के कारण रविवार को श्रद्धालुओं के काफी संख्या में आने की उम्मीद है।  

विज्ञापन


बीते शनिवार और रविवार को हरकी पैड़ी समेत अन्य गंगा घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच गए थे। ऐसे में आरती के समय हरकी पैड़ी पर शारीरिक दूरी के नियम का पालन करवाना मुश्किल हो गया था। तब पुलिस को हरकी पैड़ी को सील करना पड़ा था और गंगा आती में गंगासभा के पदाधिकारी और तीर्थ पुरोहित ही शामिल हुए थे।

हरिद्वार: हरकी पैड़ी के मालवीय घाट पर बजाए अश्लील गाने और अर्द्धनग्न होकर किया डांस, पुलिस ने खदेड़ा
विज्ञापन


रविवार को होने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने पहले से ही तैयारियां पूरी कर ली हैं। नगर कोतवाल राजेश शाह ने बताया कि रविवार की सुबह से ही गंगा घाटों व बाजारों में अभियान चलाकर श्रद्धालुओं से मास्क पहनने के साथ ही सामाजिक दूरी का पालन करने की अपील की जाएगी। यदि कोई दिशा-निर्देशों का पालन नहीं करता तो उसके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। शाम के समय आम लोगों को गंगा आरती में शामिल नहीं होने दिया जाएगा। 

विज्ञापन

फिर शुरू हुई बॉर्डर पर वाहनों की चेकिंग

भगवानपुर के पास मंडावर चेकपोस्ट पर एक बार फिर से वाहनों की चेकिंग को लेकर प्रशासन और पुलिस सख्त हो गई है। चेकपोस्ट पर पहुंचने वाले बाहरी राज्यों के वाहनों को रोककर उसमें बैठी सवारियों का कोरोना टेस्ट कराया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पुलिन ने कांवड़ यात्रा के मद्देनजर चेकिंग अभियान शुरू किया है।

कुछ समय से कोरोना कर्फ्यू में राहत मिलने पर मंडावर चेकपोस्ट पर भी पुलिस ने वाहनों की चेकिंग में ढील कर दी थी। बाहर से आने वाले नाममात्र यात्रियों को ही रोककर जांच की जा रही थी। इस बीच एक दिन पहले ही प्रदेश सरकार ने कांवड़ यात्रा पर रोक लगा दी है। सरकार की इस घोषणा के बाद उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे बॉर्डर पर पुलिस ने चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है।

इसके तहत शनिवार को पुलिस ने मंडावर बॉर्डर पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों को रोका गया। उन्हीं लोगों को प्रवेश दिया गया, जो कोरोना टेस्ट की नेेगेटिव रिपोर्ट दिखा रहा था। साथ ही पुलिस ने बॉर्डर पर करीब 180 लोगों की कोरोना जांच की। इसमें सभी लोग नेगेटिव आए। इसके बाद इन्हें प्रदेश में प्रवेश दिया गया।

हालांकि इस दौरान बहुत से ऐसे लोग भी पहुंचे जो कांवड़ यात्रा के लिहाज से हरिद्वार जाना चाह रहे थे, ऐसे लोगों को पुलिस ने समझाकर वापस भेज दिया। थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि कांवड़ यात्रा बंद होने के तुरंत बाद ही पुलिस चेकपोस्ट पर बाहरी वाहनों की संघन चेकिंग अभियान शुरू कर दी गई है। किसी भी सूरत में कांवड़ियों को हरिद्वार में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें