फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार : भिक्षा मांगने वाली हंसी ने भाई के साथ जाने से किया इनकार, नगर निगम देगा स्थायी आवास

Wed, 21 Oct 2020 12:21 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार

सार

  • मेयर अनीता शर्मा ने भी की हंसी से मुलाकात
  • आवास आवंटन के लिए बोर्ड बैठक में रखेंगी प्रस्ताव 
विज्ञापन
हंसी प्रहरी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुुमाऊं विश्वविद्यालय की होनहार रही हंसी के भाई आनंद भी उनसे मिलने जवाहर लाल नेहरू युवा केंद्र पहुंचे। आनंद नोएडा में प्राइवेट जॉब करते हैं। उन्होंने बताया कि हंसी बीच बीच में अल्मोड़ा अपनी बेटी से मिलने आती है।

विज्ञापन


आनंद ने जब हंसी को अपने साथ चलने को कहा तो उन्होंने इनकार कर दिया। कुछ देर हंसी के साथ रहने के बाद आनंद नोएडा लौट गए।

हंसी प्रहरी की मदद के लिए मेयर अनीता शर्मा भी आगे आई हैं। अनीता शर्मा ने कहा कि नगर निगम की बोर्ड बैठक में प्रस्ताव लाकर उनको आवास आवंटन किया जाएगा। इसके लिए सभी पार्षदों से सहमति बनाने की कोशिश की जाएगी। मेयर अनीता शर्मा भी हंसी से मिलने जवाहर लाल नेहरू युवा केंद्र पहुंचीं।

विज्ञापन

हंसी के लिए आवास आवंटित करेगा नगर निगम

मेयर अनीता शर्मा ने कहा कि नगर निगम के ज्वालापुर के पांडेवाला में आवास हैं। यहां कुछ आवास खाली पड़े हैं। नगर निगम हंसी के लिए आवास आवंटित करेगा। मेयर अनीता शर्मा ने कहा कि इसके लिए आगामी समय में होने वाली बोर्ड बैठक में प्रस्ताव रखा जाएगा।

प्रस्ताव पास करवाने के लिए सभी पार्षदों की सहमति बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इसके अलावा भी हंसी की हरसंभव मदद की जाएगी। मंगलवार को कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं ने हंसी प्रहरी की मदद की। उन्हें और उनके बेटे परीक्षित के लिए कपड़े उपलब्ध कराए। मनीष गुप्ता ने हंसी से कहा कि जब तक प्रशासन उनके लिए स्थायी व्यवस्था करता है तब तक वह उनके घर पर एक कमरे में रह सकती हैं। 

हंसी के कॉलेज के साथी हैं जज और प्रशासनिक अफसर 

हंसी के कॉलेज की सीनियर रहे बैरागी कैंप निवासी शालिनी नगरकोटी दूसरे दिन भी उनसे मिलने पहुंचीं। शालिनी के माध्यम से ही उनके कई पुराने कॉलेज के साथी हंसी का हालचाल जानने के साथ उनकी मदद करना चाहते हैं। पिथौरागढ़ से जज रितेश वर्मा, उत्तराखंड ओपन विवि में योग विभाग के प्रोफेसर भुवन जोशी, देहरादून में तैनात एक प्रशासनिक अधिकारी ने भी फोन पर उनसे बातचीत करके हरसंभव मदद का भरोसा दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें