फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: देर रात ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई गुरुकुल कांगड़ी विवि के छात्रों की कार, एक की मौत, तीन घायल

Tue, 01 Aug 2023 10:53 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

Haridwar Accident News: गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में बीएएमएस चतुर्थ वर्ष के चार छात्र बहादराबाद की तरफ आ रहे थे। इस दौरान कार हादसे का शिकार हो गई।
विज्ञापन
छात्रों की कार हुई हादसे का शिकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार के ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में देहरादून-दिल्ली हाईवे पर गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के छात्रों की कार ट्रैक्टर ट्राली से जा टकराई। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि उसका आधा हिस्सा ट्राली के अंदर घुस गया। जिससे एक छात्र की मौत हो गई। जबकि तीन घायल हो गए। काफी मशक्कत कर छात्रों को कार के अंदर से बाहर निकाला और एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया।  

विज्ञापन


Rishikesh: मस्तराम घाट पर नहाने के दौरान गंगा की तेज धारा में बही गुजरात की यात्री, खोज में जुटी एसडीआरएफ

जानकारी के अनुसार, घटना सोमवार देर रात की है। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में बीएएमएस चतुर्थ वर्ष के छात्र हिमांशु मेहर निवासी लामाचौड़ हल्द्वानी, दिग्विजय सिंह निवासी बड़कोट उत्तरकाशी, सुधांशु कुमार निवासी ग्राम विजय नगला, नूरपुर बिजनौर और कुलदीप कुमार निवासी नयाली काशीपुर, जिला सहारनपुर कार से बहादराबाद की तरफ से लौट रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार का आधा हिस्सा ट्राली के नीचे घुसा

ज्वालापुर क्षेत्र में हरिलोक तिराहे के पास पहुंचते ही उनकी कार एक ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। इस दौरान कार का आधा हिस्सा ट्राली के नीचे घुस गया। चीख-पुकार सुनकर राहगीर रुक गए और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस मौके पर पहुंची और कार के अंदर से छात्रों को बाहर निकाला। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि हिमांशु मेहर की मौत हो गई और तीन घायल हैं। जिसमें दिग्विजय सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है। ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें