एथल गांव पथरी जंगल के किनारे स्थित है। गमीनत यह रही कि इस दौरान गुलदार ने किसी को अपना निवाला नहीं बनाया। गांव में गुलदार के होने की जानकारी मिलने पर वन विभाग के अधिकारियों में अफरातफरी मच गई। वहीं ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया।
गुलदार को पकड़ कर पिंजरे में कैद किया
गुलदार को देखने के लिए मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पहले वहां से ग्रामीणों को हटाया और उसके बाद गुलदार को पकड़ कर पिंजरे में कैद कर लिया और गुलदार को चिड़ियापुर ले गए।
पथरी जंगल के किनारे एथल, सुभाषगढ़, सहदेवपुर, दिनारपुर, आदर्श टिहरी नगर, टिहरी डोब नगर, पदार्था स्थित वन गुर्जर बस्ती आदि स्थान पड़ते हैं। जंगली जानवर अक्सर जंगल से निकलकर उक्त स्थानों पर आबादी में घुस जाते हैं।