श्यामपुर थाना क्षेत्र में चीला मार्ग पर एक युवती का शव पड़ा मिला। पुलिस की पड़ताल में युवती की पहचान दिल्ली निवासी आराधना के रूप में हुई। वह परिजनों से नाराज होकर दिल्ली से यहां पहुंची और चीला रोड के पास जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, इससे उसकी मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार की दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि चीला मार्ग पर मछला कुंड जाने वाले रास्ते पर एक युवती अचेत अवस्था में पड़ी हुई है। एसओ नितेश शर्मा, चंडी चौकी प्रभारी विक्रम बिष्ट टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने जब देखा तो युवती के मुंह से झाग निकल रहे थे। पीआरडी महिला जवान राजकुमारी के चेक करने पर युवती की सांसें बंद मिली। मौके से एक बैग, मोबाइल फोन मिला। बैग के अंदर से एक शॉल, एक गिलास के साथ सफेद रंग का पाउडर मिला।