फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: कनखल में नहीं रुक रहीं घटनाएं, देर रात एक युवक के घर पहुंच कर की हवाई फायरिंग

Fri, 15 Oct 2021 02:32 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार

सार

कनखल थाने के दो युवा गुटों में रंजिश के चलते एक गुट ने दूसरे गुट के मकान पर फायरिंग कर दी। गोलियों की आवाज से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में जुट गई है।
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार के कनखल में फायरिंग की घटनाएं नहीं रुक रहीं हैं। जानकारी के मुताबिक यहां गुरुवार की देर रात एक युवक के घर पहुंच कर दूसरे गुट के युवक ने हवाई फायरिंग कर दी।

विज्ञापन


कनखल थाने के दो युवा गुटों में रंजिश के चलते एक गुट ने दूसरे गुट के मकान पर फायरिंग कर दी। गोलियों की आवाज से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में जुट गई है।

क्षेत्र में सनसनी
गुरुवार की देर रात कार और बाइक की साइड लगने से गुस्साए एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के सुमन विहार निवासी युवक के घर फायरिंग कर दी। घटना उस वक्त घटी जब देर रात को कार से एक युवक अपने घर लौट रहा था। तभी रास्ते में कार की टक्कर बाइक सवार अधिवक्ता के बेटे से हो गई।
विज्ञापन


उस वक्त तो दोनों पक्ष मौके से चले गए। लेकिन देर रात एक अधिवक्ता के पुत्र ने दूसरे गुट के युवक के घर पहुंच कर फायरिंग कर दी। फायरिंग की वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलने पर कनखल पुलिस मौके पर पहुंची। देर रात पुलिस ने फायरिंग करने वालों की धरपकड़ के लिए संभावित स्थानों पर छापे मारे, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। थानाध्यक्ष ओसिन जोशी ने बताया कि दोनों गुटों के बीच पहले से ही रंजिश चली आ रही है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें