फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: निरंजनी अखाड़ा परिसर में बने कमरे के AC में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा तफरी, सारा सामान जला

Wed, 21 Jan 2026 06:37 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी मायापुर परिसर में एक कमरे में लगे एसी में शॉर्ट सर्किट हो गया, जिससे कमरे में आग लग गई।
विज्ञापन
निरंजनी अखाड़े के कमरे में लगी आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी परिसर में बुधवार को अचानक एक कमरे में आग लग गई। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग से अंदर रखा सामान जलकर राख हो गया। 

विज्ञापन


अग्निशमन विभाग के अनुसार, बुधवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे सूचना मिली कि पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी मायापुर परिसर में एक कमरे में आग लग गई है। सूचना पर एक टीम मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि कमरे में लगे एयर कंडीशनर (एसी) में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगी थी। आग के चलते कमरे में भारी मात्रा में धुआं भर गया, जिससे स्थिति गंभीर हो गई।

Haridwar: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में आया मातृसदन, स्वामी शिवानंद सरस्वती ने बनाई आंदोलन की रणनीति
विज्ञापन
विज्ञापन


फायर कर्मियों ने आग और धुएं पर नियंत्रण पाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह बुझा दिया गया और उसे अखाड़ा परिसर के अन्य हिस्सों में फैलने से रोक लिया गया। एफएसओ बीरबल सिंह ने बताया कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, हालांकि कमरे में रखा कुछ सामान आग की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हुआ है। आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें