फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: बड़ी जात आयोजन समिति के लोगों का कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन, दो घंटे किया डीएम का इंतजार

Wed, 21 Jan 2026 02:53 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली

सार

दो घंटे तक सभागार में जिलाधिकारी और राज जात समिति के लोगों के न पहुंचने पर बड़ी जात समिति के लोगों का आक्रोश बढ़ गया। 
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन,  - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मां नंदा देवी सिद्धपीठ मंदिर कुरुड की बड़ी जात आयोजन समिति से जुड़े लोगों और पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। जिला प्रशासन पर कुरुड सिद्धपीठ की उपेक्षा का आरोप लगाया।

विज्ञापन


 दरअसल, बुधवार को जिला प्रशासन ने बड़ी जात समिति और राजजात समिति के पदाधिकारियों को पूर्वाह्न 11 बजे बैठक के लिए बुलाया था। जिस पर बड़ी जात समिति के पदाधिकारी और समिति से जुड़े लोग कलेक्ट्रेट सभागार में पहुंचे। दो घंटे तक सभागार में डीएम और राज जात समिति के लोगों के न पहुंचने पर बड़ी जात समिति के लोगों का आक्रोश बढ़ गया।

उन्होंने सभागार से डीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। बड़ी जात समिति के अध्यक्ष कर्नल (सेनि) हरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि जिला प्रशासन के बुलावे पर वे लोग यहां पहुंचे हैं, मगर डीएम बात करने को राजी नहीं हैं, जब तक डीएम से बात नहीं हो पाती, तब तक वापस नहीं जायेंगे। प्रशासन की ओर से एक एक लोगों को अपने कार्यालय में बुलाकर वार्ता की जा रही है। हमें बांटने का काम किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  बजट का 30 प्रतिशत हिस्सा महिलाओं के लिए हो, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने मुख्य सचिव को लिखा पत्र

 इसके बाद दोपहर डेढ़ बजे डीएम और एसपी सभागार में पहुंचे। बड़ी जात समिति से जुड़े लोग ने फिर अपनी अपनी बात डीएम के सामने रखी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें