फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: गौरीशंकर पार्किंग की झोपड़ी में लगी आग, जिंदा जला अंदर सो रहा तीन साल का मासूम, भाई हायर सेंटर रेफर

Wed, 04 Jun 2025 12:03 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

Haridwar News: परिवार झोपड़ी के बाहर सो रहा था। वहीं, दो बच्चे झोपड़ी में थे। देर रात अचानक झोपड़ी में आग लग गई। इस दौरान तीन साल के बच्चे की मौत हो गई।
विज्ञापन
झोपड़ी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार में देर रात बड़ा हादसा हो गया। गौरीशंकर पार्किंग में बनी एक झोपड़ी में अचानक आग लग गई। इस दौरान झोपड़ी में सो रहे एक तीन साल के मासूम की जिंदा जलने से मौत हो गई। बच्चे का भाई गंभीर रूप से झुलस गया है। उसे एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया है, जहां उसकी हालत 30 फीसदी तक झुलसने के कारण चिंताजनक बनी हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब दस बजे की है। झोपड़ी में रहने वाले विमल साहू (34)निवासी पाडलीगंज, थाना दुल्हन बाजार, पटना, बिहार अपनी पत्नी सुनीता (30 वर्ष) और बेटियों नंदिनी (9 वर्ष) व मुस्कान (6 वर्ष) के साथ झोपड़ी के बाहर सो रहे थे। उनके दोनों बेटे कृष्णा और मुन्ना झोपड़ी के अंदर सो रहे थे। इस दौरान झोपड़ी में अचानक आग लग गई। इस दौरान कृष्णा(3) की जलने से मौत हो गई। वहीं, मुन्ना(4) बुरी तरह से झुलस गया।

गंगा दशहरा-निर्जला एकादशी: हरिद्वार में कल रात से भारी वाहनों की एंट्री बंद, तीन दिन ये रहेगा ट्रैफिक प्लान

विज्ञापन
विज्ञापन



प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण झोपड़ी के भीतर जलाई गई मोमबत्ती बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड ने आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया है। फोरेंसिक टीम आग लगने के सही कारणों की गहनता से जांच कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें