फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: बैरागी कैंप में गंगा किनारे बने चेंजिंग रूम में लगी आग, अंदर सो रहा एक व्यक्ति जिंदा जला

Wed, 20 Nov 2024 06:40 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे पुलिस को सूचना मिली कि कनखल श्मशान घाट के सामने बैरागी कैंप में गंगा के किनारे बने चेंजिंग रूम में आग लग गई है। पुलिस ने देखा तो वहां व्यक्ति जिंदा जल चुका था।
विज्ञापन
- फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कनखल थाना क्षेत्र में श्मशान घाट के सामने चेजिंग रूम के अंदर आग लगने से वहां सो रहा एक व्यक्ति जिंदा जल गया। बताया जा रहा है कि वह भीख मांगकर गुजारा करता था और चेंजिंग रूम में ही सोता था। शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे पुलिस को सूचना मिली कि कनखल श्मशान घाट के सामने बैरागी कैंप में गंगा के किनारे बने चेंजिंग रूम में आग लग गई है। सूचना पर एसओ मनोज नौटियाल, जगजीतपुर चौकी प्रभारी चरण सिंह चौहान और मायापुर से अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे तो एक व्यक्ति का शव जला हुआ पड़ा था।

थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो पाई है। आसपास के कुछ लोगों ने जानकारी दी है कि वह भीख मांगता था और चेंजिंग रूम में ही सोता था। प्रथम दृष्टया जांच में पता चला कि चेजिंग रूम में लकड़ी, गत्ते आदि एकत्र कर रखे हुए थे। वह एक प्रतिमा के आगे दीया जलाता था। संभवत: रात में दीये से ही आग लगी होगी। इसके बाद जलने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


Accident: कोटद्वार में हादसा...बीरोंखाल में जामरी मोटर मार्ग पर जीप खाई में गिरी, चालक की मौत, एक घायल

विज्ञापन

गंगनहर की रेलिंग में फंसा मिला बुजुर्ग का शव
कनखल थाना क्षेत्र में सिंहद्वार के पास गंगनहर में एक शव रेलिंग में फंसा हुआ मिला। एसओ मनोज नौटियाल ने बताया कि शव पीछे से बहकर गंगनहर में आया है। शव करीब छह-सात दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। उम्र्र करीब 55-60 वर्ष के आसपास है। पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें