फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: जंगल से निकलकर गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय परिसर में पहुंचे गजराज, देखते ही मची अफरा तफरी

Fri, 08 Nov 2024 09:57 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

Haridwar News: अभी तक हरिद्वार के जगजीतपुर क्षेत्र में ही हाथियों के झुंड दिखाई दे रहे थे। मगर अब हाथी गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय का रुख भी करने लगे हैं।
विज्ञापन
हाथी सड़क पर पहुंचा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार के रिहायशी इलाकों में जंगली हाथियों के घुसने का सिलसिला थम नहीं रहा। शुक्रवार सुबह एक हाथी जंगल से भटक कर गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय पहुंच गया।

विज्ञापन

विश्वविद्यालय परिसर में हाथी के आने से अफरा तफरी मच गई। गुरुकुल परिसर में टहल रहे लोगों ने जैसे-तैसे भागकर अपनी जान बचाई। काफी देर तक हाथी, परिसर में चहलकदमी करता रहा।

बता दें कि अभी तक हरिद्वार के जगजीतपुर क्षेत्र में ही हाथियों के झुंड दिखाई दे रहे थे। मगर अब हाथी गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय का रुख भी करने लगे हैं। विश्वविद्यालय परिसर में हाथी आने से दहशत का माहौल है, क्योंकि बड़ी संख्या में यहां पर छात्र पढ़ते हैं।
विज्ञापन


Roorkee: रेलवे फाटक से गुजर रहे लोगों पर मधुमक्खियों के झुंड ने किया हमला, सेवानिवृत्त फौजी की मौत, दो गंभीर

विज्ञापन

वन विभाग इन हाथियों को रोक पाने में नाकाम साबित हो रहा है। हालांकि, विभागीय अधिकारियों का दावा है कि हाथियों को रोकने के लिए एक टीम का गठन किया गया है। जैसे ही हाथी आबादी में आते हैं, टीम द्वारा उन्हें फिर से जंगल में खदेड़ा जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें