फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वारः देर रात रेलवे स्टेशन परिसर में आ धमका जंगली हाथी, करीब एक घंटे तक टहलता रहा

Thu, 25 Mar 2021 06:36 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
जंगली हाथी हरिद्वार रेलवे स्टेशन परिसर में घुस आया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बुधवार देर रात तीन बजे एक जंगली हाथी हरिद्वार रेलवे स्टेशन परिसर में घुस आया। हाथी करीब एक घंटे तक वहां टहलता रहा। उस वक्त यात्री नहीं थे। ड्यूटी कर्मियों में हाथी को देखकर हड़कंप मच गया। वन विभाग की टीम ने रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी में तैनात कर्मियों की मदद से हाथी को जंगल की ओर भगाया।

विज्ञापन


हरिद्वार कुंभ 2021ः देर रात मेला क्षेत्र में आ धमका मदमस्त जंगली हाथी, मची भगदड़

कुछ दिन पहले भी हरिद्वार कुंभ मेला क्षेत्र में देर रात मदमस्त जंगली हाथी मेला क्षेत्र में बने टेंटों के बीच दौड़ने लगा था। लोग अपनी जान बचाने के लिए भागते दिखे। मौके पर हो-हल्ला मच गया था।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक हरिद्वार के हरकी पैड़ी क्षेत्र से सटे लालजी वाला टापू पर रविवार देर रात मदमस्त जंगली हाथी पहुंच गया था। हाथी देखकर मौके पर भगदड़ मच गई थी।

 

भगदड़ देख हाथी ने भी लोगों को दौड़ा दिया था। अच्छी बात ये रही थी कि भगदड़ में कोई हताहत नहीं हुआ था। पुलिस और वन विभाग की टीम के मौके पर पहुंचने से पहले ही हाथी जंगल की ओर भाग गया था।

Trending Videos
विज्ञापन

गहरी खाई रोकेगी हाथियों के कदम

हरिद्वार कुंभ मेला में कोई भी हाथी जंगल से बाहर निकलकर आबादी क्षेत्र में उत्पात न मचा सके। इसके लिए राजाजी टाइगर रिजर्व पांच किलोमीटर के दायरे में गहरी खाई खोदवा रहा है। खाई को इसी सप्ताह में तैयार कर दिया जाएगा। 

कुंभ मेला क्षेत्र में सोलर फेंसिंग, पत्थरों की दीवार और गश्त टीमों के बावजूद हाथियों की घुसपैठ रुक नहीं रही है। हाल ही में रात के समय हाथी हरकी पैड़ी क्षेत्र के निकट तक पहुंच गया था। हालांकि वन विभाग की टीम ने तुरंत ही मौके पर पहुंचकर हाथी को समय रहते जंगल में वापस खदेड़ दिया था।

कुंभ के मद्देनजर मामले को गंभीरता से देखते हुए राजाजी टाइगर रिजर्व की ओर से पांच किलोमीटर दायरे में खाई खोदने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके लिए 12 लाख 50 हजार रुपये का बजट जारी किया गया है। राजाजी टाइगर रिजर्व की हरिद्वार रेंज के रेंजर विजय कुमार सैनी ने बताया कि दो मीटर चौड़ी और डेढ़ मीटर गहरी खाई खोदने का कार्य शुरू कर दिया गया है।

यह खाई हरिपुरकलां, टिबड़ी फाटक से लेकर बिल्वकेश्वर कॉलीन तक, टिबड़ी फाटक से रानीपुर गेट तक, कोर्ट परिसर की तरफ बनाई जाएगी। खाई खुदने से हाथी की इन स्थानों से आने की संभावना बहुत कम हो जाएगी। एक सप्ताह में खाई को खोदकर तैयार कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें