ये है पूरा मामला
खानपुर से निर्दलीय उमेश कुमार और पूर्व विधायक चैंपियन के बीच फरवरी माह में सोशल मीडिया पर विवाद शुरू हुआ था। इसके बाद विवाद ने इतना तूल पकड़ा था कि विधायक उमेश कुमार चैंपियन के लंढौरा स्थित महल पर जा पहुंचे थे। इसके बाद चैंपियन 26 जनवरी को अपने समर्थकों के साथ रुड़की स्थित विधायक उमेश कुमार के कैंप कार्यालय पर पहुंचे थे और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। साथ ही समर्थकों से भी मारपीट की गई थी।
इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज कर लिया था। साथ ही चैंपियन और उनके समर्थकों को जेल भेज दिया था। जबकि उमेश कुमार को कोर्ट से जमानत मिल गई थी। तभी से चैंपियन का मामला रोशनाबाद कोर्ट में चल रहा था।