फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: डॉक्टरों ने किया हायर सेंटर रेफर, पूर्व विधायक चैंपियन ने जाने में जताई असमर्थता

Mon, 17 Feb 2025 10:05 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

Haridwar News: 27 जनवरी से जिला कारागार रोशनाबाद में बंद कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को खूनी दस्त के बाद शनिवार रात जेल के अस्पताल से जिला अस्पताल में रेफर किया गया था।
विज्ञापन
पूर्व विधायक कुंवर प्रवण सिंह चैंपियन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शनिवार रात से जिला अस्पताल में भर्ती पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को सोमवार को चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर करने के लिए डिस्चार्ज कर दिया। डिस्चार्ज के बाद चैंपियन ने हायर सेंटर जाने से असमर्थता जता दी। फिलहाल वह जिला अस्पताल में ही भर्ती हैं।

विज्ञापन


27 जनवरी से जिला कारागार रोशनाबाद में बंद कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को खूनी दस्त के बाद शनिवार रात जेल के अस्पताल से जिला अस्पताल में रेफर किया गया था। तब से वह यहीं भर्ती हैं। अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे, ईसीजी, खून की जांच कराई गई थी। अल्ट्रासाउंड में उन्हें कोलाइटिस और गैस्ट्रोएन्टराइटिस की शिकायत की पुष्टि हुई थी।

Haridwar: पापा दिल्ली, मणिपुर में व्यस्त...गृह मंत्री का बेटा बन विधायक से की चर्चा, फिर ये धमकी दे उड़ाए होश
विज्ञापन


विज्ञापन

मगर मल में खून को लेकर चिंता जताई गई थी। चैंपियन का सेंकड ग्रेड फैटी लीवर भी होना सामने आया था। डाॅक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर करने की सलाह दी थी, लेकिन उन्होंने मना कर दिया था। सोमवार को चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर के लिए डिस्चार्ज कर दिया, लेकिन फिर चैंपियन ने इसमें असमर्थता जता दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें