इन जिलों को जोड़ता है पुल
कुमाऊं मंडल के साथ ही उत्तर प्रदेश के बिजनौर, मुरादाबाद, संभल, बरेली सहित कई जिलों को चंडीघाट का पुल जोड़ता है। इसी पुल से लोग इन जिलों के लिए जाते हैं। स्नान पर्वाें और कांवड़ मेले के दौरान एक ही पुल पर समस्या खड़ी हो जाती है। नया पुल बनने के बाद राहत मिल जाएगी।
पुल का काम 93 प्रतिशत तक पूरा कर लिया गया है। बरसात के कारण काम में थोड़ी समस्या आ रही है। शेष काम को अगस्त-सितंबर तक पूरा करने के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।
- अमित शर्मा, डिप्टी मैनेजर, एनएचएआई